Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर बिर्रा पुलिस सख्त, 30 वाहनों की जांच


स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर बिर्रा पुलिस सख्त, 30 वाहनों की जांच*

.दस्तावेजों से लेकर वाहनों का भौतिक निरीक्षण, कमियां दूर करने के दिए निर्देश*

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, कमियां सुधारने के बाद होगा दोबारा सत्यापन*

सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उचित बचाव के लिए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिर्रा पुलिस ने क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान देव पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा, जय भारत स्कूल, शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल, जीनियस स्कूल एवं कैरियर पॉइंट के करीब 25 से 30 स्कूल वाहनों की जांच की गई।

पुलिस टीम ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। संबंधित वाहन संचालकों को कमियां दूर करने के बाद पुनः निरीक्षण एवं सत्यापन के लिए उपस्थित होने कहा गया।

 *अभियान के दौरान* थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सामेश देव, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कश्यप सहित संबंधित स्कूलों के प्रभारी शिक्षक मौजूद रहे।