थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार*
* *अलग अलग जगहों पर रेड कार्यवाही कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
* *कच्ची महुआ और देशी- अंग्रेजी शराब कुल 16.12 लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को भेजे गए जेल*
*ऐसे पकड़े गए आरोपी :-*
दिनांक 09.09.26 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी की टीम ने दो जगहों पर दबिश दी।
*पहली कार्रवाई व्यासनगर में* और *दूसरी कार्रवाई ग्राम कोसला में* की गई, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते पाए गए।
*जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी :-*
01. सत्यवान पटेल पिता कौशल पटेल उम्र 68 साल निवासी व्यासनगर - *10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती ₹2000/-*
02. लखन जोशी पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 32 साल निवासी कोसला - *6.12 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब*
*कुल 16.12 लीटर शराब, कुल कीमती ₹5,480/- जब्त।*
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*सराहनीय टीम :-*
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि सरोज पाटले, म.प्र.आर. मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, श्याम सरोज ओग्रे, सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।